महिला गैंग ने एसी के तार और पाइप चोरी
देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। राजपुर रोड पर धारा चौकी के नजदीक महिला गैंग ने एक कार्यालय में लगे एसी तार और पाइप चोरी कर लिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। घटना राजपुर रोड स्थित उमंग साड़ीज के पास रोहिणी प्लाजा में मैक्सक्विक प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में हुई। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे से 5:30 बजे के बीच तीन महिलाएं दफ्तर के बाहर पहुंचीं। चालाकी से बाहरी हिस्से में लगे एसी के तार व पाइप काटकर ले गई। महिलाओं चेहरा कवर किया हुआ था। इस क्षेत्र में पूर्व में भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर संदिग्ध महिलाओं का सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज के आधार पर महिला गैंग की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.