मेरठ, अप्रैल 6 -- घंटाघर पर दिनदहाड़े ई-रिक्शा में बैठे सहारनपुर के देवबंद निवासी सर्राफा व्यापारी का महिला गिरोह ने बैग में रखे 12 लाख रुपये से उड़ा दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली शुरु कर दी है। सहारनपुर जनपद के देवबंद स्थित न्यू गुप्ता ज्वैलर्स के संचालक अनिल कुमार गुप्ता रविवार को जेवर खरीदने में मेरठ आए थे। वह पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अपनी कार से घंटाघर स्थित टाउन हॉल की पार्किंग में पहुंचे। कार खड़ी करने के बाद वह साथी हरिओम के साथ सर्राफा बाजार जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठ गए। ई-रिक्शा में पहले से ही दो महिलाएं और एक बच्चा भी बैठा था।व्यापारी के पास एक बैग था, जिसमें दुकान की पिछली बिक्री के रुपये और अन्य व्यापारिक लेनदेन के करीब 12 लाख रुपये प्लास्टिक की थैली में रखे हुए थे। ये रकम सर्राफा...