नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड ने यूनिवर्सिटी के शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मंगलवार को शाहबाद डेरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़िता ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में तैनात शिक्षक ने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया। आरोपी ने नौकरी से निकालने की धमकी देकर कभी अपने सरकारी आवास तो कभी परिसर के बाहर अपनी कार में दुष्कर्म किया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...