मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पिछले वर्ष 23 जुलाई को राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से 84 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार शहीजोन बीबी के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल से सुनवाई होगी। इसको लेकर रेल एसपी ने डीएम को पत्र भेजा है। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के गोलेना औहाटी करारपाड़ा गांव की निवासी शहीजोन बीबी फिलहाल जेल में बंद है। मामले की जांच के बाद रेल पुलिस ने इस वर्ष 15 जनवरी को विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। विशेष कोर्ट (एनडीपीएस एक्ट) संख्या-एक ने उसके विरुद्ध पिछले 17 फरवरी को आरोप तय कर सेशन ट्रायल शुरू किया है। मालूम हो कि पिछले वर्ष 23 जुलाई को राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में गश्ती के दौरान आरपीएफ के जवान जय जय राम सिंह ने शहीजोन बीबी के ट्रॉली बैग की तलाशी में 84 किलो गांजा जब्त किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.