महिला गश खाकर गिरी, गई जान
बांदा, जून 3 -- बांदा। जमीन के विवाद के दौरान महिला गश खाकर गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी 55 वर्षीय केशव देवी पत्नी रज्जन का मंगलवार शाम जमीन बंटवारे को लेकर जेठानी सुनीता और जेठ सीवन से विवाद हो गया। विवाद के बाद पंचायत भी हुई थी, इसी दौरान महिला गश खाकर गिर पड़ी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर मां का जेठानी से विवाद हुआ था, मौत कैसे हुई इसका कारण अज्ञात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.