महाराजगंज, अगस्त 5 -- महराजगंज, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए महराजगंज जनपद में महिला खिलाड़ियों के चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकरी सरिता रानी ने बताया कि जिला स्टेडियम में महिला वॉलीबॉल टीम का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 5 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगा। इसके बाद मंडलीय चयन ट्रायल 7 अगस्त को सुबह 10 बजे से गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता 11 से 13 अगस्त तक जौनपुर में होगी।इसी प्रकार महिला खो-खो टीम का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 7 अगस्त को अपराह्न 3 बजे से आयोजित किया जाएगा, जबकि मंडलीय ट्रायल 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से देवरिया में होगा। यह भी पढ़ें- फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ आठ खिलाड़ियों का चयन जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों...