आगरा, मार्च 7 -- सोरों स्थित स्टेडियम पर फिट इंडिया सप्ताह में महिला खिलाड़ियों को आत्मरक्षा तकनीक के बारे में जागरूक किया गया। महिला केंद्रित फिटनेस के तहत एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी शनिवार को आयोजित गईं। फिटनेस सप्ताह में रविवार तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शनिवार को प्रतियोगिताओं के दौरान उपक्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने महिला खिलाड़ियों को पोषण व सतुलित आहार के संबंध में जानकारी दी। महिला खिलाड़ियों को बताया खेल से जुड़े रहने पर मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है एवं खेल से कैरियर भी बनाया जा सकता है, उपस्थित सभी खिलाड़ियों मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षिका शिल्पी के द्वारा महिला खिलाड़ियों को आत्मरक्षा की तकनीकी जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला संयुक्त सचिव जूडो पंकज कुमार, कुश्ती प्रशिक्षक ब्रजेश कुमार यादव, राजू दुबे, राजकुमार, मुन्ना लाल,...