रांची, जून 7 -- रांची। शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को डोरंडा कॉलेज कराटे ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कैंप आयोजित हुआ। इसमें मुख्य प्रशिक्षक शिहान रंजीत मेहता ने विभिन्न बेल्ट की महिला खिलाड़ियों को आत्मरक्षा की विशेष तकनीकें सिखाईं। प्रशिक्षण में चाकू के हमलों से बचाव, हमलावर को नियंत्रित करने और ओपन हैंड व नानचाकू के व्यावहारिक अभ्यास कराए गए। शिहान मेहता ने महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण को अत्यंत आवश्यक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...