बेगुसराय, मार्च 8 -- बरौनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को बरौनी फुलवड़िया स्थित आनंद योगाश्रम के निदेशक सह जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएसन बेगूसराय के जिला महासचिव योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार के नेतृत्व में जिला की 21 महिला योगासना खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रतिभा कुमारी ने की। संचालन शुचिता कुमारी ने किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में अनुष्का कुमारी, लाडली कुमारी, संध्या रानी, सुगंधा, प्रियंका कुमारी, पुनिता कुमारी, पल्लवी कुमारी, रागिनी कुमारी, आंचल कुमारी, मंचन कुमारी व जिला स्तर पर सौम्या व एलीना शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...