लखनऊ, अप्रैल 14 -- सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की खुली जांच में बाराबंकी की तत्कालीन क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रीति पांडेय आय से अधिक संपत्ति जुटाने की दोषी पाई गई हैं। शासन की अनुमति पर विजिलेंस ने उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वह वर्तमान में कर्नलगंज, गोंडा में तैनात हैं।विजिलेंस के अनुसार भ्रष्टाचार की शिकायत पर शासन ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रीति पांडेय के विरुद्ध मार्च 2023 में खुली जांच का निर्देश दिया था। जांच के लिए निर्धारित अवधि में बीबीडी ग्रीन सिटी, लखनऊ निवासी प्रीति पांडेय की कुल कमाई 1.73 करोड़ रुपये पाई गई। इस अवधि में उन्होंने संपत्तियों के अर्जन व भरण-पोषण में 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए। यह भी पढ़ें- एसी बदलकर देने या पूरी कीमत वापसी का आदेश आरोप है कि वह जांच के लिए निर्धारित अवधि ...