नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- भारत को पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलना महज खेल-जगत की खबर नहीं, महिला क्रिकेट के बदलते दौर का संकेत है। दशकों तक पुरुष क्रिकेट की तेज धारा के किनारे बहने वाला महिला क्रिकेट अब अपनी राह बना रहा है। श्रीलंका से छीनकर भारत को आयोजन का अधिकार मिलना इसी बदलाव को दर्शाता है। फरवरी 2027 (14 से 28 फरवरी) में मुंबई और वडोदरा में खेला जाने वाला छह टीमों का यह टूर्नामेंट इसलिए महत्वपूर्ण है कि महिला क्रिकेट अब पुरुष क्रिकेट की छाया नहीं रहा, उसने अपनी पहचान बना ली है। टी-20 प्रारूप इस टूर्नामेंट को और धार देगा। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की छह टीमें राउंड-रॉबिन चरण में भिड़ेंगी और शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। टीमें भले छह हों, लेकिन हर मुकाबला निर्णायक होगा। भारत जै...