चाईबासा, मार्च 17 -- गुवा। गुवा क्षेत्र में महिला समिति की ओर से तीन दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देना है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कल्याण नगर टीम और मेडिकल टीम के बीच खेला गया। अंत में कल्याण नगर टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मेडिकल टीम को हराकर जीत हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.