प्रयागराज, फरवरी 22 -- शांतिपुरम निवासी रश्मि चौरसिया ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोबाइल नंबर बंद हो गया। कॉल करने पर कहा गया कि 199 पर फोन करें। जैसे फोन किया तो नाम, पति का नाम और पता पूछा गया। इसके बाद मोबाइल नंबर ठीक हो गया और फोन आने-जाने लगा। शाम करीब सात बजे किसी को ऑनलाइन रुपये देने लगी, तो पता चला कि लिमिट नहीं है। बैंक खाता चेक किया तो सैलरी खाते से 99 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से अब्दुल हमाद रजा के पास ट्रांसफर हुए थे। जानकारी होते ही अपने खाते को ब्लाक कराया। साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.