महिला को 46 साल पहले मर चुके शख्स की पत्नी बता करा ली एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री, ऐक्शन
संवाददाता, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के डोहरियां प्राणनाथ गांव में जालसाजों ने एक महिला को 46 वर्ष पहले मृत व्यक्ति की पत्नी बताकर उसके हिस्से की एक एकड़ से अधिक जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने तहसीलदार खजनी के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से स्थगन आदेश जारी कर जमीन पर कब्जे पर रोक लगा दी है। डोहरियां प्राणनाथ के निठुरी प्रसाद की 12 सितंबर 1979 को हत्या हो गई थी, उनकी पत्नी परभौती का निधन 20 अक्तूबर 1981 को हो गया था। दंपति की कोई संतान नहीं थी। इसके चलते 30 मार्च 1993 को उनकी संपत्ति छोटे भाई विंध्याचल के नाम वरासत में दर्ज हो गई। आरोप है कि वर्षों बाद भानमती नामक महिला को निठुरी प्रसाद की पत्नी बता फर्जी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.