महिला को सांप ने डसा, बुढ़ाना में कराया झाड़-फूंक, जिला अस्पताल में बची जान
बागपत, जून 17 -- मुजफ्फरपुर कनवाड़ा गांव में एक महिला को सोमवार की सुबह सांप ने डस लिया था। परिजनों ने बिना उपचार कराए झाड़-फूंक में लग गए। हालत बिगड़ने पर बिनौली सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है, जहां उपचार मिलने पर महिला की जान बच गई। 27 वर्षीय महिला निशा पत्नी अंकुर कुमार सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिटौड़े पर कार्य कर रही है। धान के पुआल को जैसे ही उठाया तो करीब डेढ फुट के सांप ने अंगुली में डस लिया। महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन चिकित्सकीय उपचार कराए बिना महिला को बुढाना ले गए, जहां पर झाड़-फूंक कराई गई। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला गंभीर झाड़-फूंक करने वाले ने कहा था कि रातभर उसे सोने नहीं देना है। सुबह के समय जब हालत बिगड़ने लगी तो परिजन बिनौली सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.