समस्तीपुर, जून 15 -- खानपुर। थाना क्षेत्र के दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत में सोमवार सुबह सांप ने एक महिला को डस लिया। उक्त महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने इलाज के लिए उसे सीएचसी खानपुर भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ राणा नितीश कुमार सिंह ने बताया कि दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड 11 स्थित खतुआहा गांव निवासी चंद्रकांत झा की पत्नी कुमकुम देवी को सोमवार सुबह सर्पदंश के कारण काफी गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट किया गया है। सांप का जहर उतारने वाली सभी दवाएं और ऑपरेशन करने के बाद लगभग 40 मिनट के बाद उनकी स्थिति अब खतरे के बाहर है। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से बचाव के लिए सतर्क रहें, झाड़-फूंक में समय न गंवाएं: डीएम यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला अचेत, भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...