महिला को सांप ने काटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
कोडरमा, मई 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहास गांव में सोमवार को सर्पदंश का मामला सामने आया। जहरीले सांप के काटने से एक महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान सिहास गांव निवासी 32 वर्षीय ललिता देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को ललिता देवी अपने घर के पास रखे सामान को उठा रही थीं। इसी दौरान वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह अचेत होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.