महिला को ससुराल वालों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
बरेली, मई 21 -- हाफिजगंज। एक विवाहिता को उसके पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट विवाहिता की ओर से थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी शबाना पत्नी आरिफ उर्फ भूरा ने थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति व ससुराल वाले आए दिन उससे मारपीट करते हैं। 18 मई को ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और लात-घूंसों व बेल्ट से बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि उसक बाद 19 मई को सुबह फिर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गर्दन दबाकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी मां रुकसाना, बहन अफसाना और भाई फैजान मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति आरिफ उर्फ भूरा, ससुर मोहम्मद शेर, सास साबिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.