पीलीभीत, दिसम्बर 26 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी रुखसार पत्नी इमरान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 21 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे उसकी सास मैनाज बेगम पत्नी दिलशेर, ससुर दिलशेर,जेठानी साइस्ता पत्नी अनवर से उसकी बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायल महिला का मेडीकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.