हरिद्वार, फरवरी 27 -- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर सम्मोहित कर सोने के आभूषण ठग लिए। इस वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, शोभा पत्नी स्वर्गीय हरभजन सिंह निवासी टिबड़ी संजय नगर ने बताया कि 25 फरवरी की सुबह वह योगी विहार कॉलोनी से निकल रही थीं। एक ज्वेलरी शोरूम के सामने दो युवक उनके पास आए। आरोप है कि उन्होंने महिला को बातों में उलझाकर सम्मोहित किया और कानों के कुंडल और गले की सोने की माला ठगकर फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे जांचे। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के अनुसार, इस फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.