मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- मंगलवार को दिनदहाडे घंटाघर के समीप दो युवकों ने एक महिला को सम्माहित कर कानों के कुंडल व अंगूठी लूट ली। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गएं। दी गई तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला जमुना बिहार निवासी निशा जैन पत्नी मंगलवार को जैन मंदिर के समीप अपनी दुकान पर जा रही थी। घंटाघर के समीप पहुंचे तो दो युवकों ने महिला को रोक लिया। रास्ता पूछने के बहाने एक युवक ने महिला के चेहरे के सामने एक रूमाल कर दिया। उसके बाद युवक महिला से बाते करने लगे। बताया गया है कि युवकों ने महिला को सम्मोहित कर कानों के कुंडल व हाथों की अंगूठी के अलावा पर्स लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनेां बदमाश मौके से फरार हो गएं। महिला कुछ देर तक वही बैठी रही। कुछ देर बाद जब होश आया तो महिला ने शोर मचाया। शोर की आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.