मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- रामराज। ग्राम आलमपुर नहर पुल के निकट साधु के भेष में आये एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ रिश्तेदारी में जा रही बिजनोर निवासी एक महिला को सम्मोहित कर उसके कान के कुंडल चोरी कर लिए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के कुंडल बरामद किए। बिजनोर निवासी महिला मुन्नी देवी ने रामराज पुलिस को सूचना दी कि वह अपने पुत्र के साथ रिश्तेदारी में हस्तिनापुर जा रही थी। इस दौरान जब वह रास्ते में रामराज क्षेत्र की आलमपुर गंग नहर पुल के पास पानी पीने के लिये रूके तो वहां पर साधु के भेष में एक व्यक्ति उनके पास आया और उन्हे झांसे में लिया गया तथा सम्मोहित कर उसके कान के कुंडल चोरी कर लिये। कुछ देर बाद महिला को होश आने पर उसे घटना की जानकारी लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सूचना पर रामराज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.