सीतापुर, अप्रैल 14 -- रामकोट। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भटकी हुई महिला को रामकोट पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सकुशल उसके घर पहुंचाया। पंजाब नेशनल बैंक के पास हनुमान मंदिर के नजदीक एक महिला काफी देर से बैठी हुई थी। स्थानीय लोगों ने जब उससे बातचीत की तो वह अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी, हालांकि उसने खुद को थाना मछरेहटा क्षेत्र के आनंदपुर गांव की निवासी बताया। सूचना पर थाना अध्यक्ष पीयूष सिंह मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ कर उसकी पहचान की पुष्टि की। इसके बाद उन्होंने तुरंत उसे अपने सरकारी वाहन से उसके घर भिजवाने की व्यवस्था की। यह भी पढ़ें- मानसिक रूप से बीामर महिला से मारपीट और छेड़छाड़ पुलिस टीम ने महिला को सकुशल उसके घर पहुंचाकर उसकी मां निर्मला के सुपुर्द कर दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...