फिरोजाबाद, मार्च 11 -- थाना रसूलपुर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना रसूलपुर ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे टूंडला बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम मुजीब अंसारी पुत्र मौहम्मद मुस्लेमिन बताया है। वह बिजनौर रोड हनीफ कालौनी थाना कोतवाली देहात बिजनौर का रहने वाला है। मुजीब की एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल करने के मामले में तलाश थीं। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.