महिला को व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजे
नोएडा, जुलाई 2 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-134 में रहने वाली महिला को सिरफिरे ने व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजे। पीड़िता के समझाने पर आरोपी ने उसे बर्बाद करने की धमकी दी। आरोपी की धमकी से भयभीत पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन की एक सोसाइटी निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ रहती हैं। उनके मोबाइल नंबर पर 27 जून की दोपहर करीब दो बजे अज्ञात नंबर से अश्लील संदेश आए। शुरुआत में उन्होंने संदेश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आरोपी इसके बाद भी लगातार संदेश भेजता रहा। पीड़िता ने संदेश भेजने से मना किया तो आरोपी नहीं माना। वह फिर भी लगातार अश्लील संदेश भेजता रहा। इसके चलते पीड़िता को मानसिक तनाव हो रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने धमकी दी है कि जब वह आईएएस अधिकारी बन जाएगा तो उन्हें बर्बाद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.