महिला को विषैले सांप ने काटा, मेडिकल कालेज रेफर
श्रावस्ती, जुलाई 18 -- श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम धोबहा निवासी निर्मला देवी (45) शनिवार को घर के कमरे में जमीन पर सोई थी। तभी उन्हें किसी विषैले सांप ने डस लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इकौना सीएचसी पहुंचाया। वहां पर हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। यहां भी महिला की स्थिति गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सर्पदंश से महिला घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.