हमीरपुर, अप्रैल 24 -- भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर), संवाददाता। भरुआ सुमेरपुर कस्बे में गुरुवार शाम एक महिला का ई-रिक्शा चालक से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे दरोगा दोनों में बीच-बचाव कराते हुए महिला को लात मार थाने ले जाने लगे। दरोगा की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महकमे की किरकिरी होते देख एसपी ने जांच सीओ सदर से कराई। जांच में लात मारने की पुष्टि होने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।गुरुवार शाम करीब आठ बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो भरुआ सुमेरपुर थाने के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला और ई-रिक्शा चालक की बीच किसी बात पर विवाद हो रहा है। इस बीच दरोगा शिवशंकर पांडेय आते हैं और उनमें बीच-बचाव कराते हुए दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.