शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक महिला को रास्ते में रोककर मारपीट, जातिसूचक गालियां देने, नकदी और मोबाइल छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

मामले की जानकारी पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, मोहल्ला हुड्डाल खेल निवासी अंजू उर्फ गीत कटेरिया बुधवार रात करीब 10:30 बजे दवा लेने जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में खिरनीबाग कालीबाड़ी मंदिर के पास नवेद उर्फ काशिफ, कैफ तथा उनके दो अज्ञात साथियों ने उन्हें रोक लिया।

आरोपियों की अभद्रता आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि इस ...