बरेली, मई 6 -- महिला के पीछे पड़े भाजपा नेता ईशान सक्सेना उर्फ ईशू को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बरेली कॉलेज गेट के पास छेड़छाड़ कर रहे युवक को तमंचे के साथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेमनगर थाने में एक महिला ने सोमवार को कर्मचारीनगर निवासी भाजपा नेता ईशान सक्सेना उर्फ ईशू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। आरोप लगाया कि ईशान सक्सेना रास्ते में रोककर उनसे छेड़छाड़ करता है और विरोध करने पर रंगदारी मांगता है। लंबे समय से वह उन्हें परेशान कर रहा है। इस पर पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पूछताछ में ईशान ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर संचालित करता है। महिला अपने बेटे के लिए इंसुलिन की दवा लेने के जरिये संपर्क में आई थी। इसके बाद वह उसे पसंद करने लगा। 30 अप्रैल को महिला अपने बेटे...