इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- इटावा। थाना सिविल लाइन के ग्राम झबरापुरा निवासी पीड़ित महिला ने एसएसपी को प्रार्थना देकर हमलावरों से अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रेम नारायण ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसी के गांव में रहने वाले कुछ लोग अपराधी प्रवृति के हैं औैर उसके परिवार के साथ रंजिश मानते हैं। इससे पहले भी उक्त लोग उसके साथ मारपीट कर चुके हंै। जिसका मामला दर्ज कराया गया था। उस मामले की पैरवी के लिए वह छह अप्रैल को कचहरी आ रही थी तभी रास्ते में उक्त लोगों ने घेरकर घातक धारदार हथियारों से मारपीट की। हमलावर समझौते का दवाब बना रहे हैं। समझौता न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और फसल भी नही काटने दे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.