महिला को मेल पर आपत्तिजनक बातें लिख भेजी धमकी, मामला दर्ज
गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सुशांत लोक इलाके में रहने वाली एक महिला को ई-मेल के जरिए आपत्तिजनक बातें लिखकर भेजने और धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर इस संबंध में साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुशांत लोक-एक में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल भेजा। इस मेल में आरोपी ने उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी थीं, जिससे उनकी गरिमा और मान-सम्मान को ठेस पहुंची है।जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर साइबर क्राइम पूर्व में पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिस ईमेल आईडी से यह धमकी भरा और आपत्तिजनक मेल भेजा गया है, तकनीकी सहायता से उसके आईपी एड्रेस और अन्य जानकारियों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.