कौशाम्बी, जून 12 -- सिराथू तहसील के लेखपालों के कारनामे भी अजब-गजब हैं। जीवित महिला को मृत दिखाकर लेखपाल ने पड़ोसियों के नाम उसकी जमीन वरासत कर दी। खतौनी में नाम आते ही शातिर अब जमीन बेचने की फिराक में है। जानकारी होने के बाद से महिला अफसरों का चक्कर काट रही है। सिराथू तहसील के कैमा गांव की फूलकली के पति विन्देश्वरी की मृत्यु हो चुकी है। किसी तरह फूलकली मेहनत मजदूरी करके अपने परिजनों का भरण-पोषण कर रही है। फूलकली के पास लगभग पांच विस्वा भूमि है। इस जमीन गांव के ही सगे भाई कंधईलाल व तीरथलाल पुत्रगण विन्देश्वरी की निगाह खराब थी। वल्दियत का लाभ उठाकर भाइयों ने लेखपाल से साठगांठ की और फूलकली को मृत दिखाकर उसकी जमीन अपने नाम वरासत करा ली। वरासत वर्ष 2023 में हुई। सगे भाई अब इस जमीन को बेचने की तैयारी में थे। इसकी हाल ही में जानकारी फूलकली को हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.