बागपत, मार्च 24 -- छपरौली। ग्राम सचिव द्वारा विधवा महिला को मृत दर्शा उसकी पेंशन ही कटवा डाली। इस मामले में जिलाधिकारी को भी शिकायत की गई है। क्षेत्र के गांव कुर्डी निवासी विधवा महिला की पेंशन सचिव द्वारा बन्द कराने का आरोप लगाते हुए सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। कुर्डी गांव निवासी केला देवी पत्नी स्वर्गीय चन्द्रपाल ने यह शिकायती पत्र दिया है। केलादेवी के पति चन्द्रपाल की पांच साल पहले मौत हो गयी थी। केला देवी की करीब चार वर्ष से विधवा पेंशन बनी हुई थी, लेकिन विगत दो वर्ष से केला देवी की पेंशन बन्द हो गयी। जब केलादेवी के पुत्र ने पेंशन के बारे में समाज कल्याण विभाग से पता किया तो उसकी माता को निवर्तमान गांव सचिव गौरव तोमर द्वारा मृत घोषित दर्शाया गया। इस कारण केला देवी की विधवा पेंशन बन्द हो गयी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.