महिला को मृत घोषित करने के बाद पीएचसी में हंगामा, तोड़फोड़
कटिहार, जून 12 -- अमदाबाद, संवाददाता शुक्रवार को पार दियारा ग्राम पंचायत अंतर्गत हाजी झब्बू टोला गांव की एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया तथा तोड़फोड़ की। घटना की सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अमदाबाद थाना को दी है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने देर से जांच की।इस संबंध में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयकुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे हाजी झब्बू टोला निवासी खैरूल निशा को अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शिव कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.