लखनऊ, मार्च 22 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी निवासी महिला गुड्डन को शुक्रवार की शाम बाइक चला रहे किशोर ने टक्कर मार दी। जिससे महिला जख्मी हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहुंचे किशोर के परिजनों ने महिला के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।संतोष कुमार की पत्नी गुड्डन शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे पैदल अपने घर जा रही थी। उसी समय बाइक सवार किशोर ने टक्कर मार दी। जिससे महिला चोटिल हो गई। आरोप है कि किशोर अपने चाचा के साथ अस्पताल पहुंच गया और महिला के साथ गाली गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.