सोनभद्र, अप्रैल 8 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद शक्ति नगर थाना अंतर्गत हरदवा बस्ती में एक महिला को अन्य महिला समेत तीन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता सोनिका सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कि बीते 2 अप्रैल को शाम लगभग 5:30 बजे हरदवा बस्ती रोड पर अपनी मुंह बोली नंद रानी साकेत के साथ अपने पति के बारे में विपक्षी विमला साहू, आयुष्मान सिंह चौहान वआयुष्मान की मां से पूछा तो तीनों ने मिलकर लात घुसे और डंडे से मारा पीटा तथा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...