मुरादाबाद, मार्च 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकुला में महिला को मारपीट कर घायल करने के मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले अरशद पुत्र राशिद हुसैन ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह गांव में पकौड़ी की दुकान लगाता है। उसके चाचा इरफान हुसैन तथा उनके बेटे शाहिद हसन के अलावा बेटी सायमीन, शबनम आदि उनसे जमीन को लेकर रंजिश रखते थे। 3 मार्च को दोपहर 2 बजे वह उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर रहे थे। जब उसकी पत्नी ने गाली देने से मना किया, तो सभी ने लात घूंसों और लाठी डंडों से बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया, जिससे उसकी पत्नी के चोटें आई। उन्होंने पत्नी को जान का खतरा पैदा होने की बात कही है। इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...