गोपालगंज, अप्रैल 22 -- भोरे। स्थानीय थाने के सिसवनिया गांव में गाय खिला रही महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज रेफरल अस्पताल भोरे में कराया गया। बताया जाता है कि गांव के मुंशी सहनी की पत्नी कुमारी देवी अपने दरवाजे पर गाय खिला रही थी। इसी बीच गांव के ही सत्येंद्र सहनी, सुशीला सहनी, वीरेश सहनी, रेखा कुमारी सहित छह लोग लोहे के रॉड और लाठी डंडा से मारकर उन्हें घायल कर दिए। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.