महिला को मारपीट कर किया घायल, दो सगी बहनों पर केस
मुरादाबाद, मई 15 -- कटघर थाना क्षेत्र में कहासुनी के विवाद में महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर तहेरी सास को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के डबल फाटक दससराय गली नंबर 4 निवासी माया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों देवरानी की बहू नीता और उसकी बहन निशा से कहासुनी हो गई थी।12 मई को शाम छह बजे नीता और निशा ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में दो नामजद महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- विवाद में देवर देवरानी ने जेठ-जेठानी को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.