कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव की एक महिला को शराब का शौक महंगा पड़ा गया। साथ पीने के बाद नशे में धुत साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कशिया निवासी सुदामा देवी पत्नी सोनेलाल ने बताया कि 10 जनवरी की शाम उसने गांव में ही रहने वाले अपने साथी सोनू पुत्र बहोरे व सोनू पुत्र मनोहर लाल के साथ हनुमान मंदिर के समीप बैठकर शराब पी। आरोप है कि नशे में टल्ली होने के बाद दोनों साथी बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। खून से लथपथ पीड़िता ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दिया। कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.