साहिबगंज, फरवरी 22 -- पतना। रांगा थाना की दीपाली देवी नामक महिला को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह जानकारी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने दी है । उन्होंने बताया कि महिला पर अपने ही रिश्तेदार रीना देवी पर जान मारने के नियत से हमला करने का आरोप है। चाकू के हमले से घायल पीडिता रीना देवी के आवेदन पर कार्रवाई में महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मारपीट में युवक घायल साहिबगंज। शहर के हबीबपुर में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। इसे लेकर घायल युवक मो. दानिश ने नगर थाना में शिकायत की। नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की। मारपीट मे युवक के सर, गर्दन, मुंह, नाक व गला में चोट लगी है। युवक का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.