आजमगढ़, मई 4 -- आजमगढ़। तरवां थाना की पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़ा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी महिला के पड़ोस का रिश्तेदार है, उसके घर भी आना जाना था। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया था। अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैक मेल कर संबंध बना रहा था। तरवां थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी रविकान्त निवासी मोकलपुर (उसरताला) थाना तरवां को रविवार को तरवां पुल से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...