नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने महिला को ब्लैकमेल कर वसूली करने के आरोपी योग शिक्षक को गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 38 वर्षीय राकेश शर्मा पीड़िता की अंतरंग वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि 21 मार्च को गुरुग्राम के पालम विहार थाने में एक महिला ने ब्लैकमेल करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि कोविड के दौरान उसने योग शिक्षक राकेश शर्मा से योग सीखना शुरू किया था। इस दौरान राकेश से महिला की नजदीकियां बढ़ गईं। राकेश ने महिला के साथ अंतरंग पलों की फोटो और वीडियो भी बना ली। यह भी पढ़ें- फेसबुक फ्रेंड, उसकी पत्नी समेत पांच पर गैंगरेप का केस वह अक्सर महिला से सहायता के नाम पर रुपये लेता रहता था। बीते साल राकेश ने महिला को...