गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। महिला का अश्लील वीडियो बनाकर छह साल तक ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान चार लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार करीब छह वर्ष पहले वह घर में अकेली थी, तभी आरोपी जबरन घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसे ऐंठता रहा। इस दौरान वह महिला से चार लाख रुपये वसूल चुका है। अब महिला ने इस बारे में अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। एसीपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.