प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- प्रतापगढ़। पुलिस लाइन गेट के पास स्थित ब्यूटी पॉर्लर पर काम करने वाली अंतू इलाके की एक महिला को मार्केट मालिक साबिर अली उर्फ बबलू बदनीयती से परेशान करने लगा। यहां रहने के दौरान उसका वीडियो बना लिया। नाजायज दबाव बनाने लगा तो महिला राजापाल चौराहे के पास स्थित दूसरे ब्यूटी पॉर्लर पर जाकर काम करने लगी। आरोपी वहां भी पहुंचकर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर वह वेगमवार्ड के शूटर से मरवाने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने मामले में केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.