आजमगढ़, मई 6 -- आजमगढ़। अतरौलिया थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि छह साल से उसका प्रेम संबंध था। दो साल पूर्व आरोपी उसे घुमाने के लिए वाराणसी ले गया। नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। शादी के लिए दबाव बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। मंगलवार को आरोपी शुभम मिश्रा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशा देकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले लाखों

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...