सहारनपुर, मई 3 -- प्रथम इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग सिस्टम सेमिनार के दूसरे दिन ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट ने खिलाड़ियों और कोचों को आधुनिक फाइटिंग तकनीकों के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस की नई विधियों का प्रशिक्षण दिया। सेमिनार में करीब 150 खिलाड़ियों व कोचों ने भाग लिया। ग्रैंड मास्टर ने कोचों को ब्लैक बेल्ट प्रथम डान व द्वितीय डान परीक्षा की विशेष तैयारी भी कराई। आयोजकों ने बताया कि आज सोमवार की सुबह ब्लैक बेल्ट परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रमोद तिवारी, हर्षित अग्रवाल, सुषमा सिंह, काशिश, हर्ष, पुष्पेंद्र, सुमित और सैफली मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए यह भी पढ़ें- खेल : एथलीटों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि : आईटीटीएफ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.