महिला को बेल्टों से पीटने में पति व जेठ पर प्राथमिकी
औरैया, जून 24 -- अयाना। थाना क्षेत्र के धनऊपुर निवासी प्रिया ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 जून की सुबह पति महेंद्र प्रताप उर्फ टीटू व जेठ बाबू ने उसके साथ गाली-गलौज कर बेल्टों से मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गई। दोनों ने उसको जान से मारने की भी धमकी दी है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.