कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव की सीमा देवी पत्नी मिथिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम पारिवारिक बातों को लेकर नंद कमला देवी, निर्मला देवी, शिमला देवी व छोटी गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। हमलावर नंदों ने डंडे के साथ ईंट-पत्थर से भी हमला किया। इससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...