महिला को बेरहमी से पीटकर किया घायल
कौशाम्बी, मई 21 -- करारी के इब्राहिमपुर (लोधन का पूरा) की लालती देवी पत्नी पुजारी लाल ने पुलिास को तहरीर देते हुए बताया कि वह मंगलवार की शाम को अपने खेत से वापस आ रही थी। इसी दौरान गांव की ही शांती देवी पुत्री धनराज ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। इसका उसने विरोध किया तो शांती देवी व उसके पति मनोज कुमार, बेटे विनोद कुमार व धनराज ने उसको घेरकर पीटा। लाठी-डंडा से पीटा गया। चोट लगने से उसका कान फट गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.